सीतापुर में हाईवे पर युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या:पुरानी रंजिश में बाजार से घर लौटते समय घेरकर किया हमला

Oct 15, 2026 - 19:11
0
सीतापुर में हाईवे पर युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या:पुरानी रंजिश में बाजार से घर लौटते समय घेरकर किया हमला
सीतापुर में गुरुवार शाम करीब 5 बजे पुरानी रंजिश में एक युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। बाजार से घर लौट रहे मनोज (35) पुत्र भरोसे को कुछ लोगों ने हाईवे पर घेर लिया और हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल मनोज को पुलिस सीएचसी कसमंडा ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना कमलापुर थाना क्षेत्र के लुधौरा गांव के पास की है। हाईवे पर घेरकर किया हमला जानकारी के अनुसार, मनोज बाजार से घर लौट रहा था। इसी दौरान लुधौरा गांव के पास कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल मनोज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसमंडा पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने गांव के आधा दर्जन लोगों पर लगाया आरोप मृतक के परिजनों ने गांव के ही करीब आधा दर्जन लोगों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक, घटना के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका है। हालांकि, आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। सीओ और थाना प्रभारी ने घटनास्थल का लिया जायजा घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्राधिकारी वेद प्रकाश श्रीवास्तव और थाना प्रभारी इतुल चौधरी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले से जुड़ी जानकारी जुटाई। पुलिस का कहना है कि परिजनों के आरोपों समेत घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User