लखनऊ में सड़क निर्माण की मांग:कहला में बदहाल सड़क से हादसे, ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
लखनऊ के मलिहाबाद के ग्राम कहला में डॉ. कय्यूम बाग से दिलावरनगर स्टेशन तक जाने वाला मार्ग 20 से 25 वर्षों से बदहाल है। सड़क पर गहरे गड्ढों के कारण आवागमन मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार, एक ही दिन में ई-रिक्शा पलटने से कई यात्री घायल हो गए। वहीं, स्कूल जा रहे एक बच्चे के सिर में गंभीर चोट आई, जिसके बाद उसे टांके लगाने पड़े। सड़क निर्माण की मांग को लेकर पीस पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने ग्रामीणों के साथ जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिला सलाहकार ओमकार सिंह ने कहा कि सड़क के नाम पर नारियल फोड़े गए और फीते काटे गए, लेकिन धरातल पर काम नहीं हुआ। उन्होंने इसे जनता की सुरक्षा से खिलवाड़ बताया। प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी कि सड़क निर्माण का काम जल्द शुरू नहीं हुआ तो किसी भी जनहानि के लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा। ज्ञापन देने वालों में मोहम्मद नफीस मंसूरी, डॉ. हसीन सिद्दीकी, डॉ. मेराज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)