लखनऊ में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ और विकसित भारत संकल्प सभा:डिप्टी सीएम बोले- मोदी ने 25 साल में देश का कायाकल्प किया

Oct 07, 2026 - 10:26
0
लखनऊ में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ और विकसित भारत संकल्प सभा:डिप्टी सीएम बोले- मोदी ने 25 साल में देश का कायाकल्प किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशभर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में 7 अक्टूबर को लखनऊ में ‘सेवा ज्योति यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक शामिल हुए। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों में देश के विकास और कायाकल्प के लिए काम किया है। उन्होंने विकसित भारत का संकल्प लिया है। इस संकल्प को पूरा करने के लिए देश का हर युवा, नौजवान और बुजुर्ग तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश भी तेजी से विकास कर रहा है। देश की आबादी का करीब एक-पांचवां हिस्सा उत्तर प्रदेश में रहता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश पानी, बिजली और कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन सुचिता और पारदर्शिता का संदेश देता है। अपने 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में उन्होंने देश को नई दिशा देने का काम किया और दुनिया के लोकप्रिय नेताओं में अपनी जगह बनाई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के काम और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता लगातार अभियान चलाएंगे। संगठन के निर्देश पर नए साथियों को जोड़कर विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User