लखनऊ में शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड की बैठक:कई मामलों की सुनवाई की, बहुमत से पास किए प्रस्ताव
उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड की शनिवार को इंदिरा भवन स्थित कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। चेयरमैन अली जैदी की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में विभिन्न जिलों से आए मामलों की सुनवाई की गई और बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा के बाद बहुमत से निर्णय लिए गए। बोर्ड की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, बैठक में सदस्य शहाबात हुसैन व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहे, जबकि पूर्व सांसद बेगम नूर बानो और शासकीय सेवा में कार्यरत सदस्य डॉ. नूरूस हसन नकवी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यवाही में शामिल हुए। बैठक के दौरान लखनऊ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, अमरोहा, जौनपुर, कानपुर, फर्रुखाबाद और रायबरेली सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याएं सुनी गईं। बोर्ड ने संबंधित प्रकरणों का संज्ञान लेते हुए उनके त्वरित निस्तारण और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)