लखनऊ में उपनिदेशक प्रशासन का निरीक्षण:सब्जी मंडी परिसर में साफ-सफाई, व्यवस्थाओं और योजनाओं का लिया जायजा
लखनऊ में सीतापुर रोड स्थित फल एवं सब्जी मंडी में गुरुवार को शाम 7 बजे उपनिदेशक प्रशासन ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मंडी परिसर में साफ-सफाई, अन्य व्यवस्थाओं और योजनाओं के प्रचार-प्रसार की स्थिति का जायजा लिया गया। इस दौरान मंडी सचिव सुभाष सिंह भी मौजूद रहे। उपनिदेशक प्रशासन ने मंडी के आगंतुक कक्ष में पहुंचकर शासन की विभिन्न योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं को देखा और मंडी परिसर में साफ-सफाई की स्थिति का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मंडी में साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलने पर उपनिदेशक प्रशासन ने प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि अच्छा कार्य हुआ है। उनके इस बयान से मंडी में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए किए जा रहे प्रयासों को सराहना मिली।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)