प्रयागराज में AWES बास्केटबॉल नेशनल टूर्नामेंट का फाइनल आज:कल क्लेमेंट टाउन और कंदरोरी के बीच खिताबी मुकाबला होगा
प्रयागराज के आर्मी पब्लिक स्कूल (एपीएस), न्यू कैंट में चल रहे तीन दिवसीय AWES बास्केटबॉल नेशनल टूर्नामेंट (गर्ल्स) के फाइनल में क्लेमेंट टाउन और कंदरोरी की टीमें पहुंच गई हैं। शुक्रवार को खेले गए सेमीफाइनल में क्लेमेंट टाउन ने एपीएस खड़की (पुणे) को 18-16 से हराया। वहीं, एपीएस कंदरोरी (पंजाब) ने एपीएस हिसार को 45-27 से शिकस्त दी। शनिवार को दोनों टीमों के बीच खिताबी मुकाबला होगा। क्लेमेंट टाउन ने आखिरी पलों में दर्ज की जीत दिन के लीग मुकाबलों में एपीएस क्लेमेंट टाउन ने एपीएस हिसार को 26-21 से हराया। वहीं, एपीएस खड़की (पुणे) ने एपीएस कोलकाता के खिलाफ 40-21 से एकतरफा जीत दर्ज की। इसके बाद हुए पहले सेमीफाइनल में क्लेमेंट टाउन और खड़की के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। दोनों टीमों ने मजबूत रक्षात्मक खेल दिखाया। आखिर में क्लेमेंट टाउन ने 18 अंक बनाकर खड़की को 16 अंकों पर रोक दिया। दो अंकों की इस जीत के साथ टीम ने फाइनल में जगह बनाई। कंदरोरी ने 18 अंकों के अंतर से जीता सेमीफाइनल दूसरे सेमीफाइनल में एपीएस कंदरोरी (पंजाब) ने शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा। टीम ने शानदार तालमेल और आक्रामक खेल के दम पर 45 अंक हासिल किए। एपीएस हिसार की टीम 27 अंक ही बना सकी। इस तरह कंदरोरी ने 18 अंकों से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। अधिकारियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह प्रतियोगिता के दौरान स्कूल के एसओ लेफ्टिनेंट कर्नल अर्जुन राव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया और उनका उत्साह बढ़ाया। विद्यालय की प्राचार्या नीना शंकर ने भी छात्राओं के प्रदर्शन की सराहना की और फाइनल में पहुंची दोनों टीमों को शुभकामनाएं दीं। अब शनिवार को क्लेमेंट टाउन और कंदरोरी के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)