लखनऊ में वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित:विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, तार्किक और आलोचनात्मक चिंतन को बढ़ावा देना उद्देश्य

Sep 30, 2026 - 18:38
0
लखनऊ में वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित:विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, तार्किक और आलोचनात्मक चिंतन को बढ़ावा देना उद्देश्य
लखनऊ के डीएवी डिग्री कॉलेज में एआई और युवा पीढ़ी की सोच पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का विषय "एआई-युवा पीढ़ी की सोच पर प्रहार" रहा। छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए एआई के प्रभाव पर तर्क और वितर्क के माध्यम से अपने विचार रखे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रभावी अभिव्यक्ति, आत्मविश्वास, तार्किक एवं आलोचनात्मक चिंतन को बढ़ावा देना रहा। निर्णायक मंडल में प्रोफेसर उषा पाठक, प्रोफेसर नीलिमा चौधरी और प्रोफेसर कल्याणी दीक्षित शामिल रहीं। संस्था की अध्यक्षा स्मृति और सचिव प्रदीप ने कार्यक्रम का संचालन किया, जबकि मंच संचालन कुमारी तृषा ने किया। सभ्रांत सिंह प्रथम, सृष्टि सिंह द्वितीय और आरुषि शुक्ला तृतीय रहीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User