गाय ले जा रहे चालक से 10 हजार रंगदारी मांगी:बरेली में विरोध करने पर मारपीट, पुलिस ने 4 युवकों पर केस दर्ज किया

Sep 30, 2026 - 18:38
0
गाय ले जा रहे चालक से 10 हजार रंगदारी मांगी:बरेली में विरोध करने पर मारपीट, पुलिस ने 4 युवकों पर केस दर्ज किया
बरेली के इज्जतनगर में गायों को डेयरी ले जा रहे एक चालक से मारपीट और 10 हजार रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि चार युवकों ने विलयधाम के पास कुम्हरा कट पर गाड़ी रोककर यह घटना की। कैंट के मोहनपुर निवासी बन्ने खां ने पुलिस को बताया कि 28 सितंबर की रात वह उबैश के साथ गाय लेकर फार्म हाउस से सहदाना डेयरी जा रहे थे। रात करीब 11 बजे युवकों ने उनकी गाड़ियां रोकीं। बन्ने खां का आरोप है कि युवकों ने गाली-गलौज और मारपीट की। उन्होंने 10 हजार रुपये मांगे और रकम न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने पूछताछ की, जिसमें युवकों ने अपने नाम पुष्पेंद्र, शिवा सिंह तोमर, मयंक चौहान और अस्मित बताए। इज्जतनगर पुलिस ने चारों पर केस दर्ज कर उनके हनुमान दल से जुड़े होने की भी जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User