लखनऊ में युवक ने फांसी लगाकर दी जान:एक साल पहले हुई थी शादी, साले से बहस के बाद उठाया कदम

Sep 26, 2026 - 13:11
0
लखनऊ में युवक ने फांसी लगाकर दी जान:एक साल पहले हुई थी शादी, साले से बहस के बाद उठाया कदम
लखनऊ में ई-रिक्शा चालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक साल पहले उसकी शादी हुई थी। ससुरालवालों से विवाद के बाद युवक ने सुसाइड कर लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मड़ियांव में सेमरागौढी निवासी अभिषेक गोस्वामी (22) ई-रिक्शा चलाता था। भाई हिमांशु ने बताया कि शुक्रवार रात काम से लौटा। घर में खाना पीना खाकर अपने कमरे में चला गया। काफी देर बाहर नहीं आया तो परिवार देखने गया। जहां कमरे में फंदे के सहारे लटका मिला। फंदे से लटका देख आनन फानन में उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। एक साल पहले हुई थी शादी अभिषेक की एक साल पहले कम्मो से शादी हुई थी। शादी के बाद थोड़ा बहुत झगड़ा होता था। शुक्रवार को किसी बात को लेकर साले आर्यन से विवाद हुआ था। इसके बाद आत्महत्या कर ली। वहीं मामले में पुलिस का कहना है शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। शिकायत और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User