हापुड़ में मार्केट की छत पर बुजुर्ग का शव:सुबह लोगों ने देखा, पुलिस पहुंची; परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से किया इनकार

Sep 26, 2026 - 13:11
0
हापुड़ में मार्केट की छत पर बुजुर्ग का शव:सुबह लोगों ने देखा, पुलिस पहुंची; परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से किया इनकार
हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांधी बाजार में शनिवार सुबह करीब 10 बजे बिजलीघर के पास एक मार्केट की छत पर 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिलने से इलाके में हलचल मच गई। शव दिखाई देने पर लोगों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान मोहल्ला गढ़ी निवासी महमूद अली के रूप में हुई। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम से किया इनकार पुलिस के अनुसार, महमूद अली के शरीर पर बाहर से किसी तरह की चोट के निशान नहीं मिले। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने और कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई शुरू की। परिजन शव को अपने साथ ले गए। मानसिक हालत ठीक नहीं थी, अक्सर घर से बाहर रहते थे परिजनों ने पुलिस को बताया कि महमूद अली की मानसिक हालत ठीक नहीं थी और वह अक्सर घर से बाहर रहते थे। शनिवार सुबह कुछ लोगों ने मार्केट की छत पर उनका शव देखा। इसके बाद पुलिस और परिवार को जानकारी दी गई। पुलिस ने शुरू की जांच सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि शव पर बाहर से चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार किया है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User