ट्रक की टक्कर से पैदल घर लौट रहे किसान-की मौत:शाहजहांपुर में लोगों ने चालक को दौड़ाकर पकड़ा, पोस्टमार्टम को भेजा शव
शाहजहांपुर में खेत से घर लौट रहे एक किसान को ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने भाग रहे ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। मृतक की पहचान पुवायां थाना क्षेत्र के नवाबपुर गंगा गांव के 25 साल के सोमेश के रूप में हुई है। यह घटना सोमवार शाम करीब पांच बजे पुवायां थाना क्षेत्र के पुल के पास हुई। सोमेश खेत से पैदल घर लौट रहे थे, तभी रोड पर आते ही ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि सोमेश रोड पर दूर तक घिसटते चले गए। ट्रक चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चालक को हिरासत में लिया। घायल सोमेश को सीएचसी से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों की तहरीर पर आरोपी चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है। मृतक आठ भाई और दो बहनों में सबसे छोटा था। उसकी मौत से परिवार में मातम छा गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)