ललितपुर दीपक रजक हत्याकांड का खुलासा:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, बोला- मां को अपशब्द कहने पर गला दबाया
ललितपुर जिले के ग्राम धोवन खेड़ी व खड़ोवरा गांव के बॉर्डर पर 28 सितम्बर की सुबह 7 बजे सड़क किनारे खेत में भरे पानी में धोवन खेड़ी निवासी 35 साल के दीपक रजक का शव संदिग्ध अवस्था में मिला था , पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दीपक की मौत गला दबाकर होना पाई गई थी , इस मामले में मृतक की पत्नी ने गांव के निवासी पिता पुत्र पर हत्या का मामला दर्ज कराया था , लेकिन पुलिस ने जब मामले की जांच की तो दीपक का हत्यारा उसका दोस्त ग्राम बरखिरिया थाना बार निवासी गिरवाल निकला। कोतवाली पुलिस ने हत्यारोपी को शुक्रवार की सुबह10:30 बजे ग्राम रजवारा के निकट से गिरफ्तार कर लिया । जबकि पत्नी संध्या ने गांव के बालचंद्र व उसके पिता सिरनाम पर पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई गई थीं। जांच में पिता पुत्र निर्दोष निकले,शुक्रवार की शाम 5 बजे हत्याकांड का खुलासा करते हुए सी ओ सदर अजय कुमार ने बताया कि दिनांक 28 सितम्बर को संध्या ने कोतवाली ललितपुर में गाँव के ही बालचन्द्र पुत्र सिरनाम व सिरनाम पुत्र सूरज पर उसके पति दीपक रजक उकी रंजिशन हत्या कर देने के सम्बन्ध में एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने किया गिरफ्तार हत्याकांड के खुलासे के लिए 3 पुलिस टीमें लगाई गयी थी । गठित टीमों द्वारा जाँच में पाया गया कि नामजद आरोपियों द्वारा उक्त घटना कारित नहीं की गई है । विवेचना के दौरान अभियुक्त गिरवल द्वारा उक्त घटना कारित की गई थी जिसे पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है । पकड़े गए आरोपी गिरवाल ने बताया कि दीपक उसके ही गाँव का रहने वाला था,27 सितम्बर को उसने व दीपक ने ललितपुर में एक साथ शराब पी थी और हम दोनों दीपक की मोटरसाइकिल से अपने गाँव जा रहे थे तभी रास्ते में दीपक माँ के बारे में अपशब्द बोलने लगा तो उसने दीपक को उल्टा सीधा बोलने से मना किया लेकिन दीपक नहीं माना । इसी बात को लेकर दीपक और उसका झगड़ा होने लगा था और उसने आवेश में आकर दीपक का गला दबाकर हत्या कर दी थी और मौके से भाग गया था ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)