ललितपुर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्गा कुशवाहा की मौत:ललितपुर में हुआ अंतिम संस्कार, बेटे ने दी मुखाग्नि; हजारों लोग हुए शामिल
ललितपुर में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद कुशवाहा का अंतिम संस्कार बुधवार सुबह 10:30 बजे इलाइट मुक्ति धाम में हुआ। उनके बेटों ने उन्हें मुखाग्नि दी। उनके पार्थिव शरीर पर कांग्रेस पार्टी का झंडा लपेटा गया था। उनकी अंतिम यात्रा सुबह 9 बजे उनके घर पिसनारी बाग से शुरू होकर इलाइट मुक्ति धाम पहुंची। इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा, भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री रमेश कुशवाहा समेत हजारों लोग शामिल हुए। 77 वर्षीय दुर्गा प्रसाद कुशवाहा का निधन मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे ललितपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान हुआ था। वे लंबे समय से बीमार थे और चार दिन पहले भर्ती कराए गए थे। वे 2016 से 2019 तक कांग्रेस जिलाध्यक्ष रहे। वे 1995 में कुशवाहा समाज के जिलाध्यक्ष और दो बार नगर पालिका पार्षद भी रहे। उनकी बहू सविता कुशवाहा वर्तमान में पार्षद हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)