ललितपुर में 12 सूत्रीय मांगों को लेकर पेंशनर्स का धरना:आठवें वेतन आयोग में शामिल करने समेत राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

Sep 29, 2026 - 16:05
0
ललितपुर में 12 सूत्रीय मांगों को लेकर पेंशनर्स का धरना:आठवें वेतन आयोग में शामिल करने समेत राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
ललितपुर में मंगलवार को 100 से ज्यादा सेवानिवृत्त कर्मचारियों और पेंशनर्स ने धरना प्रदर्शन किया। यह कोतवाली सदर के सामने पेंशनर भवन में सुबह 11 बजे शुरू हुआ। इसकी अगुवाई एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष जे.के. सिंह ने की। पेंशनर्स आठवें केंद्रीय वेतन आयोग की सीमा में 1 जनवरी 2026 से पहले के पेंशनरों की पेंशन और अन्य लाभों को शामिल करने सहित 12 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। देखें, 3 तस्वीरें… प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रपति को जिलाधिकारी के माध्यम से 12 सूत्रीय ज्ञापन भेजा जाएगा। इसमें पेंशनरों की राशिकरण कटौती 10 साल पर बंद करने, पेंशन को आयकर से मुक्त रखने, कोरोना काल के 18 महीने के डीए/डीआर एरियर का भुगतान और वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराए में 50 प्रतिशत छूट जैसी कई अन्य मांगें भी शामिल हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User