मऊ में वीर नारियों और दिव्यांग पूर्व सैनिकों का सम्मान:30 सितंबर को होगा समारोह, मंत्री एके शर्मा होंगे मुख्य अतिथि

Sep 29, 2026 - 16:05
0
मऊ में वीर नारियों और दिव्यांग पूर्व सैनिकों का सम्मान:30 सितंबर को होगा समारोह, मंत्री एके शर्मा होंगे मुख्य अतिथि
देश की रक्षा में अपना जीवन समर्पित करने वाले सैनिकों के सम्मान में जिला पूर्व सैनिक संगठन की ओर से आगामी 30 सितंबर, बुधवार को दोपहर 12 बजे कम्युनिटी हाल, एसपी कार्यालय के पीछे बकवल में वीर नारी, वरिष्ठ एवं दिव्यांग पूर्व सैनिक सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में प्रदेश सरकार के नगर निकाय एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। जिला पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष छत्रपाल सिंह ने बताया कि समारोह में जनपद के पूर्व सैनिकों के साथ शहीद सैनिकों की विधवाओं (वीर नारियों) तथा सैन्य सेवा के दौरान जोखिम भरे ऑपरेशनों में अपने हाथ-पैर गंवाने वाले दिव्यांग सैनिकों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में जनपद के सभी पूर्व सैनिकों से सहभागिता की अपील की गई है। मंत्री के सामने उठेंगी सैनिकों से जुड़ी प्रमुख मांगें सम्मान समारोह के दौरान जिला पूर्व सैनिक संगठन की ओर से सैनिकों और उनके परिवारों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगें भी मंत्री के समक्ष रखी जाएंगी। संगठन इन मांगों को शासन के माध्यम से केंद्र सरकार तक भेजने की तैयारी में है। इनमें पूर्व सैनिकों के लिए कैंटीन की सुविधा तथा चिकित्सा सेवाओं के लिए स्थायी/स्थानीय वैकल्पिक व्यवस्था प्रमुख मांगों में शामिल है। मऊ में एनसीसी की स्वतंत्र इकाई की मांग संगठन की ओर से मऊ जनपद में एनसीसी की स्वतंत्र इकाई स्थापित करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई जाएगी। संगठन का कहना है कि जिले में सीबीएसई बोर्ड से जुड़े विद्यार्थियों के लिए स्थानीय स्तर पर एनसीसी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण बच्चों को सैन्य क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर सीमित हो रहे हैं। पूर्व सैनिकों का मानना है कि मऊ में सीबीएसई विद्यार्थियों के लिए एनसीसी की सुविधा प्रभावी ढंग से उपलब्ध होने पर उनमें अनुशासन, राष्ट्रसेवा और देश की सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। इससे जनपद के अधिक से अधिक युवा सेना सहित अन्य रक्षा सेवाओं में करियर बनाने के लिए प्रेरित हो सकेंगे। संगठन ने उम्मीद जताई है कि सम्मान समारोह के मंच से उठाई जाने वाली इन मांगों को शासन स्तर पर गंभीरता से लेते हुए संबंधित स्तर तक पहुंचाया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User