ललितपुर में बाथरूम की छत गिरने से 4 बच्चे घायल:मोबाइल चलाते समय मलबे में दबे, 2 की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर

Sep 30, 2026 - 18:55
0
ललितपुर में बाथरूम की छत गिरने से 4 बच्चे घायल:मोबाइल चलाते समय मलबे में दबे, 2 की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर
ललितपुर के तालबेहट कोतवाली क्षेत्र के बुदावनी गांव में एक बाथरूम की छत गिर गई। इस हादसे में एक ही परिवार के चार बच्चे घायल हो गए। घटना बुधवार शाम करीब 4:30 बजे हुई। बताया गया कि शौचालय का निर्माण करीब सात-आठ साल पहले हुआ था। बच्चे शौचालय के पास बैठकर मोबाइल चला रहे थे, तभी अचानक छत टूटकर गिर गई और वे मलबे में दब गए। घायलों में मधु (18), दीक्षा (15), रागनी (13) और गजराज (13) शामिल हैं। हादसा होते ही परिजन चीख-पुकार मचाते हुए मलबा हटाने में लग गए। ग्रामीणों की मदद से मलबे को हटाकर सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉक्टर अभिषेक नामदेव ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। मधु और गजराज की हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल ललितपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User