ललितपुर में चलती ट्रेनों से यात्रियों का सामान चोरी:पांडिचेरी एक्सप्रेस से मोबाइल-नकदी और पंजाब मेल से पेंशन दस्तावेज गायब, FIR दर्ज
ललितपुर जीआरपी थाना क्षेत्र में चलती ट्रेनों से यात्रियों का सामान चोरी होने के दो मामले सामने आए हैं। ये घटनाएं 7 सितंबर 2026 की हैं। यात्रियों के सो जाने पर उनके बैग चुरा लिए गए। 25 सितंबर को सूचना मिलने के बाद जीआरपी ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। पहली घटना 22404 पांडिचेरी एक्सप्रेस में हुई। नागपुर निवासी मो. इयूसुब कुरैशी पत्नी संग नई दिल्ली से नागपुर जा रहे थे। ललितपुर स्टेशन के पास उनका काला हैंडबैग गायब मिला। इसमें ओप्पो मोबाइल, एयरटेल सिम, 1,500 रुपये नकद, तीन घड़ियां, चांदी की अंगूठी, आधार, वोटर और बैंक एटीएम कार्ड। दूसरी घटना 12138 पंजाब मेल एक्सप्रेस में हुई। दिल्ली कैंट निवासी राकेश कुमार महतो नई दिल्ली से नासिक रोड जा रहे थे। ललितपुर स्टेशन के पास उनका पिट्ठू बैग गायब हो गया। बैग में पेंशन दस्तावेज, कपड़े, 1,500 रुपये नकद, नोकिया मोबाइल और आधार-पैन कार्ड। जीआरपी कर्मी चोरों को पकड़ने के लिए जुट गई है । बता दें ट्रेनों में यात्रियों का सामान चोरी करने वाला गिरोह इस में समय सक्रिय चल रहा है ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)