बरेली के शिवाजी पार्क में गणपति महोत्सव:भजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा गणपति महोत्सव, निकली विसर्जन यात्रा

Sep 26, 2026 - 09:52
0
बरेली के शिवाजी पार्क में गणपति महोत्सव:भजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा गणपति महोत्सव, निकली विसर्जन यात्रा
बरेली के जनकपुरी-राजेंद्र नगर स्थित शिवाजी पार्क में मां गंगा बचाओ वेलफेयर सोसायटी, ऑल इंडिया रियल फॉर कल्चरल, एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी, महिला कल्याण समिति और भैरव सेवा संघ के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय ‘द ग्रेट गणपति महोत्सव-2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रजनीश सक्सेना ने किया। आचार्य गोपाल कृष्ण मिश्रा ने 6.5 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा की स्थापना और कलश पूजन कराया। पहले दिन भाजपा ब्रज प्रांत अध्यक्ष पूरन लाल लोधी मुख्य अतिथि रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में गणेश वंदना, भजन संध्या और नृत्य प्रस्तुतियां हुईं। बाल कलाकार रिदम चिश्वंशी ने शिव तांडव और अग्रिमा सक्सेना ने शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किया। महाआरती के बाद 170 किलो लड्डुओं का भोग लगाया गया। इस दौरान अतिथियों को विभिन्न सम्मान से सम्मानित किया गया। दूसरे दिन अनिल सक्सेना और संरक्षक राकेश कुमार अग्रवाल की मौजूदगी में विसर्जन यात्रा निकाली गई। यात्रा का विभिन्न संस्थाओं ने स्वागत किया। इसके बाद रामगंगा में गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User