पीलीभीत में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त:कई इलाकों में जलभराव, शारदा का जलस्तर बढ़ने से कटान का खतरा; पुलिस अलर्ट

Sep 26, 2026 - 09:52
0
पीलीभीत में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त:कई इलाकों में जलभराव, शारदा का जलस्तर बढ़ने से कटान का खतरा; पुलिस अलर्ट
पीलीभीत में शुक्रवार रात 10 बजे से मूसलाधार बारिश लगातार जारी है, जिससे पूरे जिले का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शहर के स्टेशन रोड और अशोक कॉलोनी जैसे इलाकों में पानी भर गया है, जिससे लोगों को घरों से निकलने में परेशानी हो रही है। ग्रामीण इलाकों में भी हालात खराब हैं। शनिवार सुबह धनाराघाट क्षेत्र में शारदा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया है। इससे नदी किनारे बसे ग्रामीणों में बाढ़ और कटान का डर है। ग्रामीण खुद किनारों पर निगरानी रख रहे हैं। मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 25 से 27 सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसे देखते हुए पुलिस-प्रशासन अलर्ट पर है। पूरनपुर कोतवाल के नेतृत्व में शेरपुर हलका इंचार्ज रविंद्र बालियान गांवों में मुनादी कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। पुलिस ने लोगों से खराब मौसम में बेवजह घरों से बाहर न निकलने की अपील की है। साथ ही, पेड़ों, बिजली के खंभों और खुले तारों से दूर रहने को कहा है। किसानों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की हिदायत भी दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User