ललितपुर में महारानी दुर्गावती जयंती पर शोभायात्रा:चित्र पर पुष्प अर्पित कर पूजन किया, शिक्षा पर जोर दिया गया

Oct 06, 2026 - 17:40
0
ललितपुर में महारानी दुर्गावती जयंती पर शोभायात्रा:चित्र पर पुष्प अर्पित कर पूजन किया, शिक्षा पर जोर दिया गया
ललितपुर के ग्राम डुलावन में वीरांगना महारानी दुर्गावती चंदेल की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर शोभायात्रा निकालकर महारानी दुर्गावती का पूजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में चंदेल समाज सहित ग्रामीणों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों एवं ग्रामीणों ने महारानी दुर्गावती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन ‘आदित्य’ तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल रिछारिया मुख्य रूप से मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथियों में जसपाल सिंह बंटी सरदार, जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. दयाराम रजक, विक्रम सिंह बुंदेला, जिला पंचायत सदस्य अमर विश्वकर्मा, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश रजक, डॉ. दीपक पस्तोर, मोहन सिंह चंदेल एवं नगर पालिका अध्यक्ष लिधौरा श्रीमती विजेता चंदेल शामिल रहे। मुख्य अतिथि प्रदीप जैन ‘आदित्य’ ने कहा कि वीरांगना महारानी दुर्गावती देश की महान वीरांगनाओं में से एक हैं। उन्होंने बच्चों की शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि अभिभावक बच्चों को मोबाइल से दूर रखकर शिक्षा की किताबों से जोड़ें। राहुल रिछारिया ने महारानी दुर्गावती को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने देश और समाज की रक्षा के लिए संघर्ष किया। जसपाल सिंह बंटी सरदार ने कहा कि महारानी दुर्गावती ने अदम्य साहस का परिचय दिया। विक्रम सिंह बुंदेला ने कहा कि महारानी दुर्गावती के विचार आज भी समाज को प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User