प्रयागराज में युवक की संदिग्ध मौत:परिवार ने जहर देकर मारने का आरोप लगाया, पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा शव
प्रयागराज में होलागढ़ थाना क्षेत्र के दहियावां गांव में 24 वर्षीय रितेश गौतम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार ने आरोप लगाया है कि उसे जहर देकर मारा गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। रितेश की तबीयत अचानक खराब हो गई थी, जिसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांगीपुर ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार का कहना है कि उसे खाने या पीने की किसी चीज में जहरीला पदार्थ दिया गया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आज दोपहर करीब 3 बजे रितेश का शव उसके ननिहाल दहियावां पहुंचा, जिससे परिवार में गहरा दुख छा गया। रितेश की मां रेखा देवी ने बताया कि किसी ने उनके बेटे को जहर देकर मार डाला। रितेश अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और मेडिकल की पढ़ाई की तैयारी कर रहा था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)