महोबा ARTO दफ्तर में DM प्रभास कुमार अचानक पहुंचे:औचक निरीक्षण से कर्मचारियों में हड़कंप, लंबित फाइलों के निस्तारण के दिए निर्देश

Sep 30, 2026 - 18:03
0
महोबा ARTO दफ्तर में DM प्रभास कुमार अचानक पहुंचे:औचक निरीक्षण से कर्मचारियों में हड़कंप, लंबित फाइलों के निस्तारण के दिए निर्देश
महोबा के डीएम प्रभास कुमार ने बुधवार दोपहर 2 बजे एआरटीओ कार्यालय का अचानक निरीक्षण किया। उनके पहुंचने से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। डीएम ने कार्यालय परिसर, अलग-अलग पटलों और कर्मचारियों की हाजिरी देखी। उन्होंने ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण, परमिट और वाहन रिलीज प्रक्रियाओं की बारीकी से जांच की। निरीक्षण के दौरान डीएम ने लंबित फाइलों को जल्द निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों को बेवजह दफ्तर के चक्कर न लगाने पड़ें और काम में पूरी पारदर्शिता रहे। डीएम ने दफ्तर में साफ-सफाई, पीने के साफ पानी और लोगों के बैठने की सही व्यवस्था करने को भी कहा। उन्होंने चेतावनी दी कि काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने पर भी जोर दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User