ललितपुर में पाइप वितरण योजना में 10 किसानों पर FIR:एजेंसी संचालक ने बकाया राशि न देने और धमकाने का लगाया आरोप
ललितपुर में उद्यान विभाग की पाइप वितरण योजना से जुड़े मामले में 10 किसानों पर एफआईआर दर्ज हुई है। एक एजेंसी संचालक ने किसानों पर पाइपों की बकाया राशि और अनुदान का भुगतान न करने का आरोप लगाया है। यह एफआईआर मंगलवार, 6 अक्टूबर को दर्ज की गई। ग्राम कडेसरा बांसी के रामायण सिंह (पुत्र अतर सिंह) ने पुलिस को तहरीर दी। उनकी यादव एजेंसी ने उद्यान विभाग योजना के तहत किसानों को पाइप दिए थे। एजेंसी संचालक के मुताबिक, विजरौठा हरिशंकर (पुत्र भैयालाल) पर 18 हजार, मनीराम (पुत्र भरोसे) पर 11 हजार थानागांव विद्या (पत्नी ज्ञानसिंह) पर 21,770, मोहन (पुत्र मर्दन) पर 15 हजार; पुराखुर्द देवेन्द्र (पुत्र जगन्नाथ) पर 20,336, करन (पुत्र रघुबीर) पर 15 हजार, इमरत (पुत्र जुझार) पर 21,770; पूराबिरधा बालचंद्र (पुत्र फोसे) पर 15,007, श्यामलाल (पुत्र मखना) पर 23,575 और जगदीश (पुत्र बंशी) पर 21,770 रुपये बकाया हैं। शिकायत में हरिशंकर (3 हजार), मनीराम (1,500), विद्या (7,500), मोहन (13,700), इमरत (7,500) और जगदीश (7,500) द्वारा आंशिक भुगतान का जिक्र है। बकाया मांगने पर कुछ किसानों ने धमकाया और अभद्रता की। पुलिस ने सभी 10 नामजद किसानों पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)