यूसुफपुर में मिठाई की दुकान में लगी भीषण आग:लाखों का सामान जलकर खाक, शार्टसर्किट से आग लगने की आशंका
मुहम्मदाबाद नगर के यूसुफपुर बाजार स्थित सागर स्वीट हाउस में बुधवार तड़के 4 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। दुकान में रखा मिठाई और चाट का सामान, काउंटर समेत अन्य सामग्री जलकर राख हो गई। हादसे में लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान है। सागर स्वीट हाउस मिडटाउन मार्केट के नीचे गोपी यादव की दुकान में संचालित होता है। मंगलवार रात दुकानदार दुकान बंद कर घर चला गया था। सुबह वहां से गुजर रहे लोगों ने दुकान के अंदर से धुआं निकलते देखा। इसके बाद तत्काल इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जल चुका था। दुकान के काउंटर और अन्य सामान भी आग की चपेट में आ गए। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि, आग की वास्तविक वजह और नुकसान का आकलन जांच के बाद स्पष्ट होगा। आग की लपटें और धुआं देखकर पड़ोसी दुकानदारों में भी हड़कंप मच गया। पास में विनोद गुप्ता की कपड़े की दुकान थी। आग फैलने की आशंका को देखते हुए वहां रखा सामान तत्काल हटाकर सुरक्षित किया गया। इससे कपड़े की दुकान को बड़े नुकसान से बचा लिया गया। पुलिस ने बताया प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट का मामला प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। प्रथम दृष्टया आग बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगने की आशंका है। मामले की जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)