ललितपुर में पानी भरे खेत में मिला युवक का शव:पुलिस के सीमा विवाद पर 5 घंटे पड़ा रहा शव, गणेश पूजन विवाद में हत्या का आरोप

Sep 28, 2026 - 19:03
0
ललितपुर में पानी भरे खेत में मिला युवक का शव:पुलिस के सीमा विवाद पर 5 घंटे पड़ा रहा शव, गणेश पूजन विवाद में हत्या का आरोप
ललितपुर में सड़क किनारे पानी भरे खेत में सोमवार की सुबह एक युवक का शव मिला है। सीमा विवाद के चलते करीब पांच घंटे तक दो थानों (बार और कोतवाली सदर) की पुलिस शव को उठाने से टालमटोल करती रही। आखिरकार कोतवाली सदर पुलिस ने शव को उठाकर मोर्चरी भेजा। वहीं, मृतक की पत्नी ने गांव के ही कुछ लोगों पर रंजिशन हत्या का आरोप लगाया है। सुबह ग्राम धौवनखेड़ी और खड़ौवरा के बॉर्डर पर युवक का शव मिला। युवक की शिनाख्त थाना बार के ग्राम धौवनखेड़ी के रहने वाले दीपक (32) पुत्र हरबल के रूप में हुई। रविवार शाम करीब 5:30 बजे अपने माता-पिता को ललितपुर रेलवे स्टेशन छोड़ने आया था। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। भतीजे ने सबसे पहले देखा शव सोमवार सुबह करीब 7:00 बजे जब दीपक का भतीजा अभिमन्यु स्कूल जा रहा था, तब उसने धौवनखेड़ी-खड़ौवरा मार्ग पर सड़क किनारे दीपक की बाइक खड़ी देखी। पास के ही पानी भरे खेत में चाचा दीपक का शव पड़ा था। उसने तुरंत घर पहुंचकर परिजनों को इसकी सूचना दी। थाना सीमा के विवाद में 5 घंटे पड़ा रहा शव सूचना मिलते ही थाना बार पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन घटना स्थल खड़ौवरा गांव (कोतवाली सदर सीमा) में होने का दावा करते हुए कार्रवाई से इनकार कर दिया। इसके बाद कोतवाली सदर पुलिस भी मौके पर पहुंची, मगर उन्होंने शव को धौवनखेड़ी (बार थाना सीमा) में बताकर पल्ला झाड़ लिया। पुलिस की इस खींचतान के कारण दोपहर 12:00 बजे तक शव मौके पर ही पड़ा रहा। बाद में कोतवाली पुलिस ने ट्रैक्टर के जरिए शव को मोर्चरी पहुंचाया, जहां शाम 5:00 बजे शव का पंचनामा भरा गया। पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप मृतक की पत्नी संध्या ने बताया कि दीपक पेशे से गायक था और खेती-किसानी भी करता था। उसने आरोप लगाया कि हाल ही में 24 सितंबर को गांव में गणेश प्रतिमा के पास गाना गाने को लेकर कुछ लोगों ने दीपक के साथ मारपीट की थी। हालांकि, बाद में थाने में समझौता हो गया था। पत्नी का आरोप है कि रविवार रात रेलवे स्टेशन से लौटते समय उन्हीं लोगों ने दीपक की हत्या कर दी। -------------------- यह खबर भी पढ़ें… बृजभूषण पर यौन शोषण का केस फिर चल सकता है:MP/MLA कोर्ट ने नोटिस भेजा, महिला पहलवानों ने दोबारा शिकायत की थी भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दोबारा केस चल सकता है। मजिस्ट्रेट कोर्ट ने यौन शोषण मामले में बृजभूषण को 3 अगस्त को बरी कर दिया था। इस फैसले के खिलाफ महिला पहलवानों ने 25 सितंबर को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट (MP/MLA) में याचिका डाली थी। पढ़ें पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User