ललितपुर में युवती ने तालाब में लगाई छलांग:लोगों ने कूदकर बचाई जान, घर से जंजीर खोलकर निकल गई थी
ललितपुर में सोमवार दोपहर करीब 12:15 बजे 35 वर्षीय मानसिक रूप से बीमार युवती ने सुम्मेरा तालाब में छलांग लगा दी। युवती को तालाब में कूदते देख वहां मौजूद कुछ लोग उसे बचाने के लिए पानी में उतर गए। लोगों ने किसी तरह युवती को बाहर निकाला और उसके घर पहुंचाया। घटना का सीसीटीवी वीडियो शाम करीब 5:30 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जांच में पता चला कि युवती कोतवाली सदर क्षेत्र के डोडाघाट मोहल्ले की रहने वाली है। परिजनों के मुताबिक, वह कई साल से मानसिक रूप से बीमार है। उसकी देखभाल के लिए परिजन उसे लोहे की जंजीर से बांधकर रखते हैं। सोमवार दोपहर किसी तरह जंजीर खोलकर वह घर से निकल गई। इसके बाद दौड़ते हुए करीब आधा किलोमीटर दूर स्थित सुम्मेरा तालाब पहुंची और पानी में छलांग लगा दी। युवती को तालाब में कूदते देखकर वहां मौजूद लोग उसे बचाने के लिए पानी में उतर गए और बाहर निकाल लिया। पिता नहीं हैं, तीन बहनें हैं जानकारी के मुताबिक, युवती के पिता नहीं हैं और परिवार में तीन बहनें हैं। मानसिक रूप से बीमार होने के कारण परिजन उसकी निगरानी करते हैं और उसे जंजीर से बांधकर रखते हैं। घटना के दौरान तालाब पर मौजूद लोगों ने समय रहते युवती को पानी से बाहर निकाल लिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो सोमवार शाम सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)