LU न्यू कैंपस में छात्र के पैर पर चढ़ी कार:गेट बंद कर छात्रों ने किया प्रदर्शन, बेहतर खाने की मांग पर अड़े थे

Sep 30, 2026 - 17:46
0
LU न्यू कैंपस में छात्र के पैर पर चढ़ी कार:गेट बंद कर छात्रों ने किया प्रदर्शन, बेहतर खाने की मांग पर अड़े थे
लखनऊ विश्वविद्यालय के न्यू कैंपस में बुधवार को मेस के खाने को लेकर छात्रों ने गेट नंबर-1 बंद कर दिया। बड़ी संख्या में छात्र गेट के सामने धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। छात्रों का कहना था कि उन्हें बेहतर खाने की व्यवस्था मिलनी चाहिए। यह उनका अधिकार है। छात्रों ने कहा कि जब तक खाने की व्यवस्था को लेकर ठोस समाधान नहीं होता, वे मौके से नहीं हटेंगे। इसी दौरान गेट से निकल रही एक फोर व्हीलर की चपेट में एक छात्र का पैर आ गया। इसके बाद छात्रों का गुस्सा और भड़क गया। छात्रों ने जमकर हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची प्रॉक्टोरियल टीम के सदस्यों के साथ भी छात्रों की तीखी नोकझोंक हुई। काफी देर तक गेट के सामने छात्रों का प्रदर्शन और नारेबाजी जारी रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User