ट्रॉले ने 3 बाइक सवारों को रौंदा, 1 मौत:अलीगढ़ में गुस्साए लोगों ने गाड़ी फूंक दी, गंगा स्नान के लिए जाते समय हादसा

Sep 30, 2026 - 17:46
0
ट्रॉले ने 3 बाइक सवारों को रौंदा, 1 मौत:अलीगढ़ में गुस्साए लोगों ने गाड़ी फूंक दी, गंगा स्नान के लिए जाते समय हादसा
अलीगढ़ के इगलास कोतवाली क्षेत्र में आज दोपहर एक ट्रॉले ने तीन बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस हादसे में 22 साल के शिव सिंह की मौत हो गई, जबकि भोला और चरण सिंह घायल हो गए। ये सभी बड़ा खुर्द गांव के रहने वाले थे और गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। घटना के बाद मौके पर पहुंची भीड़ ने ट्रॉले में आग लगा दी। पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया था और ट्रॉले को थाने ले जा रही थी। तभी घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर कुछ लोगों ने ट्रॉले को रोककर आग लगा दी। सूचना मिलने पर सीओ इगलास कमलेश कुमार सहित कई थानों की फोर्स भारी पुलिस बल के साथ पहुची। पुलिस ने आग बुझाई और कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। घायलों को हाथरस के जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। 2 तस्वीरें देखिए-

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User