मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक की सड़क हादसे में मौत:गाजीपुर के बिरनो फ्लाई ओवर पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, फ्लाईओवर से नीचे गिरे

Oct 02, 2026 - 12:00
0
मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक की सड़क हादसे में मौत:गाजीपुर के बिरनो फ्लाई ओवर पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, फ्लाईओवर से नीचे गिरे
गाजीपुर में शुक्रवार सुबह 8 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले एक व्यक्ति की मौत हो गई। गन्नापुर निवासी ललित कुमार रोज की तरह सुबह टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान बिरनो फ्लाईओवर पर गाजीपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना बिरनो थाना क्षेत्र की है। टक्कर के बाद फ्लाईओवर से नीचे गिरे वाहन की टक्कर इतनी तेज थी कि ललित कुमार उछलकर फ्लाईओवर से नीचे सर्विस रोड पर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आसपास मौजूद लोगों ने गंभीर रूप से घायल ललित कुमार को तत्काल बिरनो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हादसे को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन और उसके चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User