60 के पार पहुंची प्याज, त्योहारों से पहले बढ़ी रसोई की चिंता
त्योहारों से पहले प्याज की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। महाराष्ट्र में सूखे जैसे हालात और कमजोर मानसून के कारण प्याज की कीमत पिछले साल के मुकाबले करीब दोगुनी हो गई है। 30 रुपये किलो बिकने वाली प्याज अब 60 रुपये किलो के पार पहुंच गई है। दाल, चावल और चीनी जैसी जरूरी खाद्य वस्तुओं की कीमतों पर भी बढ़ोतरी का दबाव बना हुआ है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)