मैलानी में अग्रसेन जयंती मनाई गई:प्रतिमा स्थापना संग हुआ हवन-पूजन, विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

Oct 11, 2026 - 18:59
0
मैलानी में अग्रसेन जयंती मनाई गई:प्रतिमा स्थापना संग हुआ हवन-पूजन, विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु
लखीमपुर-खीरी में मैलानी स्थित श्री महाराजा अग्रसेन पार्क में अग्रसेन जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा स्थापना, हवन-पूजन और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। प्रतिमा अनावरण के दौरान पार्क ‘जय अग्रसेन-जय अग्रोहा’ के जयघोष से गूंज उठा। कार्यक्रम में हजारों लोगों ने भाग लेकर महाराजा अग्रसेन को श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, गोला पालिकाध्यक्ष रिंकू शुक्ला, नगर पंचायत अध्यक्ष कीर्ति माहेश्वरी, भाजपा नेत्री गुरमीत कौर, एमएलसी सुधीर गुप्ता और वरिष्ठ व्यापारी नित्यानंद गोयल ने महाराजा अग्रसेन के जीवन और आदर्शों पर विचार रखे। वक्ताओं ने समाज में समानता, सेवा, सहयोग और भाईचारे की भावना मजबूत करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। अंत में आयोजित विशाल भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User