मैनपुरी में किसान की संदिग्ध हालात में मौत:धान बेचने निकले थे, बैंक ऑफ इंडिया के बाहर घायल मिले
मैनपुरी में धान बेचने निकले एक किसान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। हरिप्रसाद (55) शहर के राधा रमण रोड पर बैंक ऑफ इंडिया के बाहर सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल मिले थे। स्थानीय लोगों ने शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे रेलवे गेट चौकी की कोबरा पुलिस को सूचना दी। पुलिस उन्हें जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एलाऊ थाना क्षेत्र के सगामई गांव के हरिप्रसाद (55) पुत्र श्रीराम सिंह गुरुवार शाम करीब 15 क्विंटल धान ट्रैक्टर-ट्रॉली में लादकर आगरा रोड स्थित नवीन गल्ला मंडी बेचने निकले थे। मंडी गेट पर गाड़ियों की लंबी लाइन होने के कारण उन्होंने ट्रैक्टर-ट्रॉली वहीं खड़ी कर दी थी। इसके बाद वह वहां से चले गए थे। शुक्रवार सुबह वह बैंक ऑफ इंडिया के बाहर घायल हालत में मिले। उनकी मौत किन हालात में हुई, यह अभी साफ नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)