पंकज चौधरी बोले- कांग्रेस देश में अराजकता फैला रही:बस्ती में कहा- संवैधानिक संस्थाओं पर झूठे आरोप लगाकर माहौल बिगाड़ने की हो रही कोशिश
बस्ती में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने शुक्रवार को कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर देश में अराजकता फैलाने और सत्ता हासिल करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं पर झूठे आरोप लगाकर देश में अराजकता का माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है। देश की जनता सब कुछ देख रही है और समय आने पर इसका जवाब देगी। पंकज चौधरी शुक्रवार शाम करीब 4 बजे भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी की मां के निधन पर आयोजित शोकसभा में शामिल होने बस्ती पहुंचे थे। यहां उन्होंने दिवंगत के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर निशाना साधा।
बोले- विपक्ष देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहा देश को बांग्लादेश बनाए जाने की आशंकाओं से जुड़े सवाल पर पंकज चौधरी ने कहा कि कांग्रेस और उसके गठबंधन के सहयोगी देश में अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हालिया प्रेस कॉन्फ्रेंस से स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस न तो SIR के मुद्दे पर और न ही नौजवानों के साथ खड़ी दिखाई दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष देश में अराजकता फैलाकर सत्ता हासिल करना चाहता है। पंकज चौधरी ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है, लेकिन जनता सब देख रही है। गन्ना मूल्य पर भी विपक्ष को घेरा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से गन्ना किसानों की समस्याओं और भुगतान को लेकर जताई जा रही चिंता पर पंकज चौधरी ने कहा कि चुनाव के समय कोई भी वादा कर सकता है, लेकिन योगी सरकार ने अपने काम से इसे साबित किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों की फसलों के दाम बढ़ाए हैं और गन्ने का मूल्य भी कई बार बढ़ाया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)