सजा से पहले बेटी पिहू से मिलना चाहती है मुस्कान:जेल प्रशासन से बोली एक बार बेटी, माता, पिता से मिलवा दीजिए

Oct 01, 2026 - 15:12
0
सजा से पहले बेटी पिहू से मिलना चाहती है मुस्कान:जेल प्रशासन से बोली एक बार बेटी, माता, पिता से मिलवा दीजिए
मेरठ का नीलाड्रम हत्याकांड में पति सौरभ राजपूत की हत्या करने वाली मुस्कान एक बार बेटी पिहू से मिलना चाहती है। मुस्कान चाहती है कि सजा सुनाए जाने से पहले वो एक बार अपनी बड़ी बेटी पिहू का चेहरा देख ले। वो पिहू से मिलना चाहती है उसे देखना चाहती है। मुस्कान ने 29 सितंबर को जेल प्रशासन से इच्छा जताई कि उसे उसकी मां कविता, पिता प्रमोद रस्तोगी और बेटी पिहू से मिलवाया जाए। जेल प्रशासन ने मुस्कान से कहा कि नियमानुसार जेल की तरफ से किसी को मुलाकात के लिए बुलवाने का प्रावधान नहीं है इसलिए जेल प्रशासन किसी को बुला नहीं सकता। लेकिन अगर मुस्कान का परिवार स्वयं उससे मिलने आता है तो उनकी मुलाकात कराई जाएगी। दोषी सिद्ध होने के बाद से दोनों बहुत परेशान मेरठ जेल के वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि 30 सितंबर को जब से मुस्कान-साहिल को अदालत ने दोषी करार दिया है, तब से दोनों गंभीर मानसिक पीड़ा में हैं। दोनों दोषी सिद्ध होने के बाद रोते हुए वीसी रूम से अपने बैरक में गए। दोनों ने पिछले 24 घंटे में बहुत कम खाना खाया है। रात को दोनों को जब खाना दिया गया तो उन्होंने खाने से इंकार कर दिया, लेकिन किसी तरह जेल स्टाफ ने उनकी काउंसलिंग करके उन्हें खाना खिलाया। इसी तरह दोनों को सुबह नाश्ता दिया गया लेकिन नाश्ता भी नहीं किया। किसी तरह जेल स्टाफ ने उनको नाश्ता खिलाया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने कहा कि जेल प्रशासन लगातार दोनों की मॉनिटरिंग कर रहा है। जरुरत पड़ी तो दोनों की मेडिकल अस्पताल से काउंसलर बुलाकर काउंसलिंग कराई जाएगी। मुस्कान बोली जेल में मेरी बेटी का क्या होगा? डॉ. वीरेश राज ने बताया कि मुस्कान भी जब वीसी रूम से निकली तो उसने यही कहा कि अब मेरी बेटी का क्या होगा। मुस्कान ने जेल में नवंबर 2025 को एक बेटी को जन्म दिया है। इसका नाम पहले राधा अब मन्नत है। मुस्कान अपनी उसी छोटी बच्ची को लेकर भी परेशान थी। जेल स्टाफ ने उसे बताया कि नियमानुसार 6 साल तक बच्ची तुम्हारे साथ ही जेल में रहेगी। तब वो थोड़ा सामान्य हुई। पहली बार साहिल की आंखों में दिखे आंसू बताया कि जब जज साहब ने दोनों को दोषी सिद्ध किया तो पहली बार साहिल की आंखों में आंसू थे। अब तक साहिल हर पेशी पर बहुत लापरवाह दिखता था। लेकिन बुधवार को पहली बार उसकी आंखों में आंसू थे वो पहली बार रोते हुए नजर आया। दोनों ही बुधवार से काफी चिंतित दिख रहे हैं। दोनों ही गुमसुम हैं। दोषी करार होने के बाद से मुस्कान ने जेल में पूजापाठ कम कर दिया है। वहीं दोनों ने ये भी पूछा कि जिला जज के यहां से सजा होने के बाद हाईकोर्ट में हमारा केस कौन लड़ेगा? क्या रेखा जैन ही हमारा केस लड़ेंगी? तब जेल स्टाफ ने उन्हें सारे नियम बता दिए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User