मैनपुरी में वीरांगना अवंती बाई लोधी की मूर्ति क्षतिग्रस्त:समाज के लोगों ने कोतवाली में किया विरोध प्रदर्शन, FIR दर्ज
मैनपुरी शहर के जेल चौराहे पर वीरांगना अवंती बाई लोधी की मूर्ति को नुकसान पहुंचाया गया है। मूर्ति पर लगी तलवार तोड़ दी गई, जिससे समाज के लोगों में नाराजगी है। इस मामले को लेकर समाज के कई लोग कोतवाली पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में अभरण सिंह राजपूत, अनिल राजपूत, गौरव राजपूत, कमल वर्मा, नीटू राजपूत और अभिलाष सिंहपुर ब्लॉक प्रमुख राजपूत जैसे लोग शामिल थे। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो। कोतवाली प्रभारी फतेह बहादुर सिंह ने बताया कि जेल चौराहे पर लगी वीरांगना अवंती बाई लोधी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और उचित कार्रवाई की जाएगी। समाज के लोगों ने शिकायत पत्र भी दिया है, जिसकी जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)