इटावा में तीन दिवसीय सरस मेले का शुभारंभ:स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने लगाए स्टॉल, स्वनिर्मित उत्पादों की सराहना
इटावा के राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में मंगलवार दोपहर 12 बजे उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत तीन दिवसीय सरस मेले का शुभारंभ हुआ। सदर विधायक सरिता भदौरिया ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और उनके स्वनिर्मित उत्पादों की सराहना की। मेले को संबोधित करते हुए विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि महिलाओं के लिए रोजगार के अधिक अवसर पैदा करने के लिए ऐसे आयोजन हर माह होने चाहिए। इससे केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के साथ ग्रामीण महिलाओं को सीधे लाभ दिलाने में मदद मिलेगी। समूहों से जुड़कर आर्थिक रूप से मजबूत हो रहीं महिलाएं विधायक ने कहा कि महिलाएं घर की जिम्मेदारियां संभालने के साथ अपने रोजगार के लिए भी काम कर रही हैं। स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं अलग-अलग उत्पाद तैयार कर रही हैं और उन्हें बाजार में बेचकर आय अर्जित कर रही हैं। इससे महिलाओं का आर्थिक सशक्तीकरण बढ़ रहा है और उन्हें समाज में पहचान भी मिल रही है। जैविक सब्जियों से मसालों तक के स्टॉल मेले में बसरेहर की मोना की जैविक कृषि और बेमौसम सब्जियों का स्टॉल लगाया गया है। जसवंतनगर की गीतू के पंचनद मसाले, बढ़पुरा की संगीता के पंचनद सरसों तेल और मिलेट्स उत्पाद, महेवा की पदमा के पंचनद अचार और भरथना की रजनी के माउथ फ्रेशनर, इमली गोली, हींग गोली और जलजीरा भी बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। रेडीमेड कपड़ों और घरेलू उत्पादों ने खींचा ध्यान जसवंतनगर की पूजा के पंचनद रेडीमेड गारमेंट्स, भरथना की रीता देवी के सैनिटरी पैड, हैंडवॉश और टॉयलेट क्लीनर के स्टॉल भी लगाए गए हैं। महेवा की राधा चौहान की धूपबत्ती-अगरबत्ती और सैफई की अमरावती की झाड़ू भी मेले में आकर्षण का केंद्र हैं। महिलाएं इन उत्पादों को सीधे ग्राहकों तक पहुंचाकर बिक्री कर रही हैं। महिलाओं को उत्पाद बेचने के लिए मिल रहा बड़ा मंच राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला प्रभारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि तीन दिवसीय सरस मेले का उद्देश्य स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को अपने उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री के लिए बड़ा मंच उपलब्ध कराना है। मेले में जिला मिशन मैनेजर सूर्य नारायण पाण्डेय, ब्लॉक मिशन मैनेजर शैलेन्द्र सिंह, सौरभ पाण्डेय, आशुतोष सिंह समेत बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)