मैनपुरी वृद्धाश्रम में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया गया:वृद्धजनों का सम्मान कर फल और सामग्री बांटी गई, कई अधिकारी रहे मौजूद

Oct 01, 2026 - 18:31
0
मैनपुरी वृद्धाश्रम में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया गया:वृद्धजनों का सम्मान कर फल और सामग्री बांटी गई, कई अधिकारी रहे मौजूद
मैनपुरी के दीवानी रोड स्थित वृद्धाश्रम में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम मेरा युवा भारत (My Bharat), मैनपुरी ने जिला युवा अधिकारी वरुण केश मीणा के निर्देश पर आयोजित किया। इस दौरान वृद्धजनों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना गया। उन्हें फल और जरूरी सामान भी बांटे गए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने वृद्धजनों के प्रति सम्मान, संवेदना और सहयोग की भावना रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी और जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी शामिल हुए। वृद्धाश्रम की संचालिका कमलेश कुमारी, केयरटेकर ऋषि, नर्स रोजी, गार्ड बृजेश, एमटीएस मोनू, विक्रम सिंह और विवेक प्रताप सिंह सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे। वक्ताओं ने कहा कि वृद्धजन समाज की अनमोल धरोहर हैं। उनके अनुभव नई पीढ़ी को प्रेरणा देते हैं। सभी का फर्ज है कि वे वृद्धजनों का सम्मान करें और उनके सुख-दुख में साथ दें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User