प्रतापगढ़ में स्कूल चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार:इनवर्टर-बैटरी चोरी कर 12 हजार में बेचने का दावा, 4,150 रुपए बरामद
प्रतापगढ़ में मांधाता थाना क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय ढेमा में हुई चोरी का पुलिस ने गुरुवार शाम 4 बजे खुलासा किया। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के सामान की बिक्री से बचे 4,150 रुपए बरामद किए गए हैं। वहीं, बरामद मोटरसाइकिल के वैध कागजात नहीं मिलने पर उसे एमवी एक्ट की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया। स्कूल का ताला तोड़कर चुराया था सामान पुलिस के अनुसार, 5 अगस्त की रात कम्पोजिट विद्यालय ढेमा के कार्यालय का ताला तोड़कर चाबी निकाली गई थी। इसके बाद उसी चाबी से विज्ञान कक्ष का ताला खोला गया और वहां रखा इनवर्टर और बैटरी चोरी कर ली गई। प्रभारी प्रधानाध्यापक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। चेकिंग के दौरान तीनों पकड़े गए मांधाता पुलिस ने गुरुवार को चेकिंग के दौरान गजेहड़ी पुलिया के पास से अभिषेक सरोज (18), सतीश सरोज (19) और सतीश कुमार सरोज (25) को गिरफ्तार किया। तीनों हैंसी जयचंद गांव के रहने वाले हैं। प्रयागराज में ट्रक चालक को 12 हजार में बेचने का दावा पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि करीब एक महीने पहले पीपरपुर ढेमा में बाढ़ के दौरान मौका देखकर रात में स्कूल का ताला तोड़कर इनवर्टर और बैटरी चोरी की थी। इसके बाद दोनों सामान प्रयागराज में सड़क किनारे एक ट्रक चालक को 12 हजार रुपए में बेच दिए थे। आरोपियों ने रकम आपस में बांट ली थी। पुलिस के अनुसार, बरामद 4,150 रुपए उसी रकम में से बची राशि है। तीनों पर पहले से मुकदमे दर्ज पुलिस के मुताबिक, अभिषेक सरोज के खिलाफ पहले से दो मुकदमे दर्ज हैं। वहीं सतीश कुमार सरोज और सतीश सरोज के खिलाफ एक-एक मुकदमा पहले से दर्ज है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)