मां के नाम पॉवर ऑफ अटार्नी करने को तैयार सुब्रत:दवा कारोबारी के बेटे को कोर्ट में किया गया पेश, 30% का हिस्सेदार है

Oct 16, 2026 - 19:11
0
मां के नाम पॉवर ऑफ अटार्नी करने को तैयार सुब्रत:दवा कारोबारी के बेटे को कोर्ट में किया गया पेश, 30% का हिस्सेदार है
दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या के बाद उनकी पत्नी की बेटे से पावर आज अटार्नी रजिस्टर्ड कराने की मांग की अर्जी पर शुक्रवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में सुनवाई हुई। सुबह करीब 11:30 बजे पुलिस जेल से कारोबारी के बेटे सुब्रत को जेल लेकर पहुंची। जेल से तलबी पर आए बेटे ने कहा– कि वह अपनी मां पुनीता मिनोचा के नाम पावर आफ अटार्नी करने को तैयार है, मामले में अभी सुनवाई जारी है। 5 सितंबर को कारोबारी की हत्या हुई थी कल्याणपुर के इंदिरा नगर स्थित रतन आर्बिट अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या C-104 में 5 सितंबर को दवा कारोबारी विनीत मिनोचा का रक्तरंजित शव मिला था। 17 चाकुओं से गोदकर उनकी हत्या कर दी गई थी। हत्या के इस मामले में पुलिस ने पूर्व नौकर विशाल गौतम उसके साथी राजकिशोर और बेटे सुब्रत मिनोचा को जेल भेजा था। वारदात के कुछ दिनों बाद विनीत मिनोचा की पत्नी पुनीता ने कारोबार की डोर अपने हाथों में ले ली। विनीत मिनोचा ने बिरहाना रोड स्थित दवा फर्म मेसर्स फार्मा ट्रेडर्स में तीन हिस्सेदार बनाए थे। इसमें स्वयं के पास 50 फीसदी जबकि बेटे को 30 फीसदी और पत्नी को 20 फीसदी का हिस्सेदार बनाया था। पुनीता अब 70 फीसदी हिस्से की मालकिन पूर्व डीजीसी के मुताबिक विनीत ने अपनी विल (वसीयत) की थी, जिसमें उनकी मौत के बाद उनका पूरा हिस्सा पत्नी को देने की बात लिखी थी। ऐसे में पुनीता अब 70 फीसदी हिस्से की मालकिन हैं, जबकि सुब्रत 30 फीसदी का। ऐसे में व्यापारिक लेनदेन में आ रही समस्या को लेकर पुनीता ने जेल में बंद बेटे सुब्रत से 30 फीसदी हिस्से की पावर ऑफ अटार्नी मांगी है। इसी मामले में सीजेएम कोर्ट ने शुक्रवार को सुब्रत को जेल से तलब किया था। सुबह करीब 11:30 बजे जेल पुलिस सुब्रत को लेकर कोर्ट पहुंची, जहां सुनवाई शुरू हुई, दोपहर करीब 3 बजे तक चली सुनवाई के बाद कोर्ट ने सुब्रत को जेल भेजने के आदेश दिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User