मां की डांट से डरे दो भाई घर से निकले:700 किमी दूर दादा-दादी के घर साइकिल से पहुंचे, ट्रक ड्राइवर की मदद से पुलिस ने बचाया

Oct 18, 2026 - 07:23
0
मां की डांट से डरे दो भाई घर से निकले:700 किमी दूर दादा-दादी के घर साइकिल से पहुंचे, ट्रक ड्राइवर की मदद से पुलिस ने बचाया
मां की डांट और पापा के आने का डर दो मासूम भाइयों को ऐसा कदम उठाया कि अलीगढ़ में उनके माता-पिता की सांसें अटक गईं। कक्षा छह में पढ़ने वाला 13 साल के अभिनव मिश्रा और कक्षा तीन में पढ़ने वाला सात साल के अक्षत घर से ट्यूशन जाने की बात कहकर निकले, लेकिन दोनों साइकिल लेकर करीब 700 किलोमीटर दूर जौनपुर स्थित अपने दादा-दादी के घर जाने के लिए चल पड़े। गनीमत रही कि एक ट्रक चालक की नजर उन पर पड़ गई और उसकी सूचना पर सिकंद्राराऊ कोतवाली पुलिस ने दोनों को सुरक्षित बचा लिया। शनिवार की देर रात उनके परिवार के लोग भी सिकंद्राराऊ पहुंच गए और दोनों बच्चों को अपने साथ ले आए। दोनों बच्चे अलीगढ़ के क्वार्सी थाना क्षेत्र में रहने वाले इंजीनियर अभिषेक मिश्रा और खुशबू मिश्रा के बेटे हैं। अभिनव सेंट्स जोन्स स्कूल में कक्षा छह का छात्र है, जबकि अक्षत कक्षा तीन में पढ़ता है। शनिवार को स्कूल से घर लौटने के बाद घर में रखे कुछ रुपये नहीं मिलने की बात को लेकर मां ने बच्चों को डांट दिया था। बच्चों को डर था कि शाम को पापा घर आएंगे तो उन्हें भी डांट पड़ेगी। इसी डर में दोनों दोपहर करीब तीन बजे ट्यूशन जाने की बात कहकर निकले, लेकिन ट्यूशन जाने के बजाय साइकिल से जौनपुर की ओर चल दिए। वहां के दादा-दादी रहते हैं। सिकंद्राराऊ क्षेत्र में हाईवे पर दोनों बच्चों को साइकिल चलाते देख एक ट्रक चालक को शक हुआ। उसने तत्काल सिकंद्राराऊ कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कासगंज रोड स्थित सरदला पुल के पास फ्लाईओवर से दोनों बच्चों को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया और थाने ले आई। माता-पिता ने ली राहत की सांस पुलिस ने बच्चों को चाय-नाश्ता कराया, प्यार से समझाया और परिजनों को सूचना दी। बच्चों के सुरक्षित होने की खबर सुनकर परेशान माता-पिता ने राहत की सांस ली। रात करीब साढ़े नौ बजे पिता थाने पहुंचे और दोनों बच्चों को अपने साथ अलीगढ़ ले गए। ट्रक चालक की सतर्कता और पुलिस की तत्परता से दोनों मासूम सुरक्षित परिवार तक पहुंच गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User