मानदेय और अधिकारों के लिए समूह सखियां करेंगी आंदोलन:अयोध्या में यूपी समूह सखी कैडर संघ की महत्वपूर्ण बैठक में ऐलान

Oct 01, 2026 - 15:44
0
मानदेय और अधिकारों के लिए समूह सखियां करेंगी आंदोलन:अयोध्या में यूपी समूह सखी कैडर संघ की महत्वपूर्ण बैठक में ऐलान
उत्तर प्रदेश समूह सखी कैडर संघ की महत्वपूर्ण बैठक प्रेस क्लब, अयोध्या में आयोजित हुई। बैठक में अयोध्या के साथ-साथ सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, बाराबंकी बलिया कौशांबी बस्ती गोंडा प्रयागराज और लखनऊ की समूह सखियों ने भाग लिया । बैठक में समूह सखियों की समस्याओं, मानदेय और कार्य परिस्थितियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में पूजा श्रीवास्तव को उत्तर प्रदेश समूह सखी कैडर संघ का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि समूह सखियां ग्रामीण क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूहों को मजबूत करने, महिलाओं को योजनाओं की जानकारी देने तथा उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इसके बावजूद उनके कार्य और जिम्मेदारियों के अनुरूप मानदेय एवं सुविधाएं पर्याप्त नहीं हैं। मंजू मौर्य ने सरकार के समक्ष मानदेय में वृद्धि, समय से भुगतान, यात्रा भत्ता, मोबाइल एवं इंटरनेट सुविधा, सामाजिक सुरक्षा और दुर्घटना बीमा सहित कई मांगें रखीं जायेगी।इसके साथ ही समूह सखियों से अतिरिक्त कार्य लिए जाने पर उचित पारिश्रमिक देने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी शिकायत निवारण व्यवस्था बनाने की मांग की जायेगी। बैठक को संबोधित करते हुए आराधना सिंह ने कहा कि समूह सखियों की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो प्रदेशभर की समूह सखियां लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने के लिए आगे आएंगी। बैठक में उपस्थित समूह सखियों ने अपनी मांगों को लेकर एकजुटता व्यक्त करते हुए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। पूनम श्रीवास्तव ने कहा कि समूह सखियों को उनके श्रम और जिम्मेदारियों के अनुरूप सम्मानजनक मानदेय एवं आवश्यक सुविधाएं मिलनी चाहिए। प्रीति यादव ने कहा कि आज समूह सखियों के सामने बड़ी समस्या है कि इतने कम मानदेय कैसे काम करे,अपनी मांग को लेकर संघर्ष ही एक रास्ता है। बाराबंकी से आई समूह सखी सरिता ने कहा कि सरकार को हमारी बात सुननी पड़ेगी, हम सब बहने एक जुट होकर धरना प्रदर्शन करेंगे। एकजुटता में ताकत है हम सब एकजुट हैं। नई कमेटी में प्रदेश अध्यक्ष- पूजा श्रीवास्तव,सचिव - गंगा राठौर,कोषाध्यक्ष -प्रीति यादव.उपसचिव - संगीता, चौधरी ,सरिता देवी, गंगा राठौर, प्रीति यादव, संगीता, पूनम सिंह, केश कुमारी, माया ,कमलेश. रेखा. बाराबंकी की सरिता देवी, कौशांबी की संगीता चौधरी, अंबेडकर नगर की प्रीति यादव, सुल्तानपुर से विद्या देवी,अयोध्या जिले से आराधना सिंह, पूनम श्रीवास्तव, मंजू मौर्य. राजकुमारी, रेखा आदि सैकड़ों समूह सखी मौजूद रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User