कानपुर में सेवा संकल्प अभियान आयोजित:पूजा गौतम ने जीता पहला पुरस्कार, विकसित भारत थीम पर हुई प्रतियोगिता
कानपुर के हर्ष नगर स्थित आचार्य नरेंद्र देव नगर निगम महिला महाविद्यालय में गुरुवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला एवं ड्राइंग विभाग की ओर से ‘राष्ट्रीय प्रतीक एवं विकसित भारत 2047’ विषय पर रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य छात्राओं में सेवा-भावना, राष्ट्रीय चेतना, सामाजिक उत्तरदायित्व और रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम में छात्राओं ने 17×17 फीट की विशाल रंगोली के माध्यम से राष्ट्रीय प्रतीकों, भारतीय संस्कृति और विकसित भारत 2047 की संकल्पना को कलात्मक रूप में प्रस्तुत किया। छात्राओं ने रंगोली का अवलोकन किया और इसकी विषयवस्तु एवं उद्देश्य की जानकारी ली। प्रतियोगिता में नौ छात्राओं ने प्रतिभाग किया। पूजा गौतम ने प्रथम, शिवानी दिवाकर ने द्वितीय और प्रीति वर्मा ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। ज्योति मिश्रा और पूजा गुप्ता को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। यश्वी शर्मा, रोशनी गौतम, श्रुति गुप्ता और हिमांशी ने भी सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम चित्रकला एवं ड्राइंग विभाग के निर्देशन में हुआ। नोडल अधिकारी प्रोफेसर सारिका बाला और प्रोफेसर राजकिशोरी सिंह ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। प्राचार्य प्रोफेसर अर्चना सक्सेना ने छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा की सराहना की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)