रिश्तेदारी में जा रहे दंपती को डंपर ने मारी टक्कर:महिला की मौत, पति की हालत गंभीर; 6 महीने पहले हुई थी शादी
पीलीभीत में शनिवार शाम करीब 4:30 बजे गजरौला कलां नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा हुआ। बाइक सवार नवविवाहिता की डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई। उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। दंपती रिश्तेदारी में कनागत खाने जा रहे थे। छह महीने पहले हुई थी शादी सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के दहगला गांव निवासी जगदीश की शादी करीब छह महीने पहले 28 साल की मधुमति से हुई थी। शनिवार शाम जगदीश पत्नी को बाइक पर बैठाकर गजरौला कलां थाना क्षेत्र में रिश्तेदारी में जा रहे थे। पीछे से डंपर ने मारी टक्कर पुलिस के अनुसार, बिठौरा कलां के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। मधुमति सड़क पर गिरकर डंपर के पहिए की चपेट में आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जगदीश भी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर भागा हादसे के बाद डंपर चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल जगदीश को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। मधुमति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। दोनों परिवारों में मचा कोहराम मधुमति की मौत की खबर मिलते ही मायके और ससुराल पक्ष में चीख-पुकार मच गई। शादी के महज छह महीने बाद हुई मौत से दोनों परिवारों के लोग सदमे में हैं। थाना प्रभारी ब्रजवीर सिंह ने बताया कि दुर्घटना करने वाले डंपर को सीज कर लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)