मेरठ के स्कूल में मानसिक स्वास्थ्य पर कार्यशाला:विशेषज्ञ बोले-- असफलता अंत नहीं, घबराने के बजाय खुलकर करें बात

Sep 30, 2026 - 19:43
0
मेरठ के स्कूल में मानसिक स्वास्थ्य पर कार्यशाला:विशेषज्ञ बोले-- असफलता अंत नहीं, घबराने के बजाय खुलकर करें बात
मेरठ में विद्यार्थियों में बढ़ते मानसिक तनाव, परीक्षा की चिंता और भावनात्मक चुनौतियों को दूर करने के उद्देश्य से लालकुर्ती स्थित भागीरथी आर्य कन्या इंटर कॉलेज में एक 'मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह पहल बेटियां फाउंडेशन और इम्यून संस्था के संयुक्त तत्वावधान में की गई। कार्यक्रम में मनोवैज्ञानिक डॉ. बर्खा शर्मा ने छात्राओं से संवाद कर सकारात्मक सोच विकसित करने और तनाव से निपटने के व्यावहारिक उपाय साझा किए। संस्था अध्यक्ष अंजू पाण्डेय ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा, "कुछ भी असंभव नहीं है। असफलता जीवन का अंत नहीं, बल्कि सीखने का अवसर है। हार जाना अपराध नहीं, लेकिन हार के बाद प्रयास छोड़ देना गलत है।" कोऑर्डिनेटर कुसुम शर्मा और काउंसलर मीनू बाना ने बताया कि परीक्षा और पारिवारिक अपेक्षाओं के दबाव में घबराने के बजाय बच्चों को अपनी समस्याएं साझा करनी चाहिए। स्वस्थ मन ही बेहतर भविष्य की नींव है। अंत में प्रिंसिपल श्रीमती लता ने सभी का आभार व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User