ससुराल में दामाद ने नीम के पेड़ से फांसी लगाई:इटावा में 6 साल पहले हुई थी शादी; पति पत्नी में चल रहा था विवाद
इटावा में बकेवर थाना क्षेत्र के महेवा में बुधवार को नारायण पेट्रोल पंप के पीछे ससुराल आए एक दामाद ने नीम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना पुलिस ने मृतक के साले से तहरीर लेकर शव का पंचनामा भरा और उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मौके पर बकेवर थाना प्रभारी विपिन मलिक और महेवा चौकी प्रभारी रजनीश तिवारी फोर्स के साथ मौजूद थे। मृतक की पहचान इटावा के जसवंतनगर निवासी गौरव नागर (28) के रूप में हुई है। उसके साले विकास नागर ने बताया कि गौरव की शादी करीब 6 साल पहले उसकी बहन काजल से हुई थी। गौरव के दो बेटियां और एक बेटा है। विकास ने यह भी बताया कि गौरव शराब पीने का आदी था। पिछली 3 सितंबर को उसने अपनी बहन काजल को मारपीट कर नोएडा से भगा दिया था। पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी है। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)