मेरठ की नीले ड्रम वाली मुस्कान पर फैसला आज:प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार डाला था; 22 से ज्यादा गवाहों ने दी गवाही
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में आज फैसला आएगा। पति की हत्या कर नीले ड्रम में पैक करने के आरोपी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल को सजा-ए-मौत मिलेगी या उम्रकैद या फिर रिहाई होगी, इस पर सभी की नजर है। फैसला जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा सुनाएंगे। इस केस में 126 तारीखों के दौरान 22 से ज्यादा गवाहों के बयान दर्ज हुए हैं। जुलाई- 2025 में ट्रायल शुरू होने के बाद करीब 13 महीने तक कोर्ट में बहस चली। अभियोजन पक्ष ने दोनों आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की है। नीले ड्रम में मिला था सौरभ का शव यह हत्याकांड नीले ड्रम की वजह से पूरे देश में चर्चा में आया था। सौरभ राजपूत का शव उनके ही घर में नीले ड्रम में मिला था। पुलिस ने 19 मार्च, 2025 को मुस्कान और साहिल को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जुलाई- 2025 में जिला जज की कोर्ट में ट्रायल शुरू हुआ था। इसके बाद लगातार सुनवाई और बहस चली। अभियोजन पक्ष के सीनियर एडवोकेट डीजीसी फौजदारी केके चौबे ने कहा कि केस में सभी गवाहियां पूरी हो चुकी हैं। हमारा प्रयास दोनों आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने का है। इस मामले में पति-पत्नी के रिश्ते को जिस तरह शर्मसार किया गया। इसलिए कड़ा संदेश जाना चाहिए। अब विस्तार से पढ़िए… कोर्ट पहुंचे 22 गवाह, कहा- मुस्कान-साहिल ही हत्यारे अब पढ़िए 12 गवाहों की गवाही… 1. मुस्कान और साहिल ने मेरे भाई को मारा: सौरभ के भाई बबलू राजपूत की कोर्ट में 8 बार गवाही हुई। उसने कहा- मेरे भाई से मेरी बात नहीं हो पा रही थी। 17 मार्च को किसी ने बताया कि भाई की बॉडी उसके घर में पड़ी है। जब मैं गया तो वहां एक लाश थी, जो मेरे छोटे भाई सौरभ की थी। हत्या मेरे भाई की पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल ने की थी। 2. लाश को नीले ड्रम में छिपाया गया: हेड मोहर्रिर बृजेश कुमार ने कहा- केस की मैंने तहरीर लिखी थी। ब्रह्मपुरी में एक घर में नीले रंग के ड्रम में लाश मिली थी। इसके बाद मृतक सौरभ के भाई राहुल ने तहरीर (शिकायत) लिखवाई थी। इसमें मुस्कान के अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ की हत्या करने की बात सामने आई थी। 3. मुस्कान ने प्रेमी के साथ मिलकर बेटे को मार डाला 4. दोस्त सौरभ ने कहा- मैंने साहिल को देखा 5. मुस्कान-साहिल बालू-सीमेंट ले गए थे: बिल्डिंग मैटेरियल व्यापारी आशू ने बताया- मेरी शारदा रोड पर बालू-सीमेंट बेचने की दुकान है। मेरे यहां एक लड़का-लड़की ई-रिक्शा में आए थे। उन्होंने मुझसे 1 बोरी बालू और 2 बोरी सीमेंट खरीदा। उसे रिक्शा में लेकर गए थे। मुझे नहीं पता था कि ये लोग सीमेंट-बालू क्यों ले जा रहे? नॉर्मल कस्टमर की तरह मैंने उनको सीमेंट, बालू बेचा था, जिसकी डिटेल भी मेरे पास है। 6. मैंने सिर्फ बुखार-सिरदर्द की दवाएं लिखीं: डॉ. अरविंद ने कहा- मुस्कान मेरे पास चेकअप कराने आई थी। उसने मुझे बताया कि उसे बुखार है, मन अच्छा नहीं लग रहा। तब मैंने उसे अपने पर्चे पर दवाएं लिखकर दी थी। इसमें मैंने बुखार और सिरदर्द की दवाएं लिखी थीं। मैंने अपने पर्चे में कहीं भी नशे की दवा मिजोलम नहीं लिखी थी। जो मुस्कान ने दवा दुकान से खरीदा, वो दवाएं मैंने नहीं लिखी थी। 7. ड्रम में सिरकटी लाश थी: ड्रम काटने वाले अशोक ने कोर्ट में बताया कि ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने उन्हें सूचना देकर बुलाया था। पुलिसकर्मी उन्हें मेडिकल अस्पताल की मोर्चरी ले गए, जहां एक नीला ड्रम रखा था। पुलिस ने उनसे ड्रम काटने को कहा। अशोक ने बताया कि उन्होंने पहले ड्रम का ढक्कन खोलने की कोशिश की, लेकिन वह जाम था। इसके बाद उन्होंने ड्रम को लंबाई में काटना शुरू किया। पुलिस की मौजूदगी में ड्रम काटने पर उसके अंदर जमा हुआ सीमेंट मिला। उन्होंने बताया कि सीमेंट के अंदर तकिए के दो खोल और शव के अवशेष मिले। साथ ही उस्तरा और चाकू भी मिला। 8. तीन टुकड़ों में मिली थी सौरभ की लाश: पंचनामा भरने वाले दरोगा धर्मेंद्र गौड़ ने बताया- प्लास्टिक के नीले ड्रम के अंदर एक युवक की सीमेंट में जमी लाश मिली थी। ड्रम को लेबर से कटवाया था। जिसके अंदर 3 टुकड़ों में सौरभ की लाश मिली थी। लगातार सीमेंट में दबे रहने से लाश जगह-जगह से सफेद हो चुकी थी। 9. काफी बेरहमी से हत्या की गई: पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर ने कहा- नीले ड्रम के अंदर से सौरभ नाम के लड़के की लाश निकली थी। हाथ, कलाई, सिर कटा हुआ था। एक तरफ धड़ था। सौरभ के शरीर पर चाकू से 3 बार वार किया गया था। उसके निशान थे। उसकी बॉडी में नशीला पदार्थ (कुछ खाना) निकला था। जो मरने से पहले खाया गया था। उसकी बड़ी बेरहमी से हत्या की गई थी। 10. दोनों दोबारा घूमने जाने के लिए कह रहे कैब ड्राइवर अजब सिंह ने बताया- 11. मैंने ही कॉल डिटेल रिपोर्ट दी थी: रिलायंस जियो इंफोकॉन लिमिटेड के अल्टरनेट नोडल अफसर लोकेश कुमार ने बताया- पुलिस की तरफ से हमसे कुछ नंबरों की कॉल डिटेल मांगी गई थी। इस कॉल डिटेल की रिपोर्ट और मोबाइल लोकेशन हमने दी थी। ये बातचीत मुस्कान और साहिल के बीच की है। साथ ही सौरभ की भी कॉल डिटेल उसमें शामिल है। 12. खुद को पति-पत्नी बताया था: शिमला में होटल लॉर्ड्स ग्रे के मैनेजर देवेंद्र ने बताया- मुस्कान-साहिल दोनों हमारे होटल में आकर रुके थे। आधार कार्ड भी जमा किया था। दोनों ने हमें बताया था कि वो हसबैंड-वाइफ हैं। इसके बाद रुके थे। ------------------------
ये खबर भी पढ़ें… हाईकोर्ट जज बोले- कॉलेज में पहली बार सिगरेट पी:फिर छोड़ नहीं पाया; हुक्का बार की याचिका खारिज की, कविता लिखी- मेरी गलती मत दोहराना इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने मंगलवार को हुक्का बार चलाने की याचिकाएं खारिज कर दीं। कोर्ट ने कहा, यूपी में अब होटल, रेस्टोरेंट, कैफे और दूसरे सार्वजनिक स्थानों के तय स्मोकिंग जोन में भी ग्राहकों को हुक्का नहीं दिया जा सकेगा। पढ़ें पूरी खबर….
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)