DM ने बाढ़ शिविर में लंच पैकेट खाकर परखी गुणवत्ता:सीतापुर में देर रात पहुंचे, बोले- पीड़ितों की सुरक्षा और सुविधाओं का पूरा ध्यान

Sep 30, 2026 - 07:58
0
DM ने बाढ़ शिविर में लंच पैकेट खाकर परखी गुणवत्ता:सीतापुर में देर रात पहुंचे, बोले- पीड़ितों की सुरक्षा और सुविधाओं का पूरा ध्यान
सीतापुर सीतापुर में बाढ़ की विभीषिका से परेशान और अपना घर छोड़कर बाढ़ राहत शिविर में रह रहे लोगों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लेने के लिए डीएम डॉ. राजागणपति आर. ने मंगलवार रात 1:30 बजे औचक निरीक्षण किया। डीएम ने शिविर में पहुंचकर वहां ठहरे लोगों से बातचीत की और उनके ठहरने, भोजन, जलपान, पेयजल समेत अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान शिविर में मौजूद लोगों ने प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। लोगों ने बताया कि उन्हें यहां किसी तरह की असुविधा नहीं हो रही है। भोजन और अन्य जरूरी सुविधाएं भी नियमित रूप से उपलब्ध कराई जा रही हैं। डीएम ने लोगों से उनकी समस्याओं और जरूरतों के बारे में भी जानकारी ली। व्यवस्थाओं की गुणवत्ता परखने के लिए डीएम ने शिविर में उपलब्ध कराया जा रहा भोजन स्वयं खाकर उसकी गुणवत्ता चेक की। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया, जिसे संतोषजनक पाया गया। इसके बाद डीएम ने अधिकारियों को रैन बसेरे में साफ-सफाई, भोजन, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं को लगातार बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। डीएम ने शिविर में ठहरे लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कहा कि प्रशासन उनकी सुविधाओं और सुरक्षा को लेकर गंभीर है। उन्होंने बताया कि शिविर में रहने वाले लोगों के सामान की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रात के समय पुलिस पेट्रोलिंग भी कराई जा रही है। उन्होंने लोगों से निश्चिंत होकर शिविर में रहने और किसी भी समस्या या आवश्यकता की स्थिति में तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचना देने की अपील की। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में रहने वाले लोगों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए और व्यवस्थाओं में किसी तरह की कमी न रहने दी जाए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका और तहसीलदार सदर मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User