मेरठ रोड तिराहे पर नगर निगम ने बनाए दो जंक्शन:25 फीट का त्रिशूल और शिव की पेंटिंग बनी आकर्षण का केंद्र
गाजियाबाद के मेरठ रोड तिराहे को सुंदर बनाने के लिए नगर निगम दो जंक्शन बना रहा है। फ्लाईओवर के नीचे बन रहे इन जंक्शनों पर साफ-सफाई, इंटरलॉकिंग टाइल, ग्रिल, रोशनी और बैठने की बेंच हैं। भगवान शिव की पेंटिंग और 25 फीट ऊंचा त्रिशूल लगाया गया है। मेयर सुनीता दयाल और कमिश्नर विक्रमादित्य सिंह मलिक की अगुवाई में यह काम हो रहा है। पहले यहां धूल और अव्यवस्था की परेशानी थी, अब यात्रियों को राहत मिलेगी। जंक्शन नंबर-1 मेरठ रोड से विजयनगर 831 वर्ग मीटर में है। जंक्शन नंबर-2 मेरठ से गाजियाबाद शहर, आनंद विहार और अप्सरा बॉर्डर फ्लाईओवर के नीचे 1600 वर्ग मीटर में बन रहा है। दूधेश्वर नाथ मंदिर के रास्ते पर जंक्शन पर शिव की पेंटिंग और 25 फीट का त्रिशूल है। रात में इसे रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया जाएगा। दोनों जंक्शनों पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)