मेरठ से खुर्जा-सहारनपुर के लिए चलेंगी दो नई मेमू ट्रेनें:रेलवे मंत्रालय ने दी मंजूरी, संचालन की तारीख अभी तय नहीं

Sep 29, 2026 - 22:20
0
मेरठ से खुर्जा-सहारनपुर के लिए चलेंगी दो नई मेमू ट्रेनें:रेलवे मंत्रालय ने दी मंजूरी, संचालन की तारीख अभी तय नहीं
मेरठ से खुर्जा और सहारनपुर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने दो नई मेमू ट्रेन सेवाओं को मंजूरी दी है। रेलवे मंत्रालय ने मेरठ सिटी-खुर्जा और मेरठ सिटी-सहारनपुर के बीच मेमू ट्रेन चलाने की अनुमति दी है। हालांकि, दोनों ट्रेनों का संचालन किस तारीख से शुरू होगा, इसकी घोषणा अभी नहीं की गई है। रेलवे के अनुसार ट्रेन नंबर 64573 खुर्जा-मेरठ सिटी मेमू खुर्जा से दोपहर 1:15 बजे चलेगी और शाम 5:20 बजे मेरठ सिटी पहुंचेगी। यह सफर 4 घंटे 5 मिनट में पूरा होगा। वापसी में 64574 मेरठ सिटी-खुर्जा मेमू सुबह 11:25 बजे मेरठ से रवाना होकर शाम 4 बजे खुर्जा पहुंचेगी। इसे खुर्जा पहुंचने में 4 घंटे 35 मिनट लगेंगे। इस ट्रेन का संचालन मार्ग में पड़ने वाले सभी स्टेशनों पर व्यावसायिक ठहराव के साथ होगा। इससे मेरठ-खुर्जा रेलखंड के बीच रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को कई स्टेशनों के लिए कनेक्टिविटी मिलेगी। सहारनपुर के लिए सुबह मेमू, शाम को मेरठ से वापसी दूसरी मेमू ट्रेन 64580 सहारनपुर-मेरठ सिटी सुबह 5:50 बजे सहारनपुर से रवाना होगी और 8:10 बजे मेरठ सिटी पहुंचेगी। यह दूरी 2 घंटे 20 मिनट में पूरी करेगी। वहीं, 64579 मेरठ सिटी-सहारनपुर मेमू शाम 5:45 बजे मेरठ से चलेगी और रात 8:40 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। इस सफर में 2 घंटे 55 मिनट लगेंगे। इस ट्रेन के रास्ते में आने वाले सभी स्टेशनों पर भी व्यावसायिक ठहराव दिए जाएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User