महाराजा तेज सिंह की शोभायात्रा 20 अक्टूबर को:संयोजक सौरभ राठौर ने दी जानकारी, एक दर्जन से अधिक झांकियां होंगी शामिल

Oct 18, 2026 - 18:26
0
महाराजा तेज सिंह की शोभायात्रा 20 अक्टूबर को:संयोजक सौरभ राठौर ने दी जानकारी, एक दर्जन से अधिक झांकियां होंगी शामिल
मैनपुरी में प्रथम स्वतंत्रता सेनानी महाराजा तेज सिंह की शोभायात्रा 20 अक्टूबर को निकलेगी। विजयदशमी पर यह शोभायात्रा सुबह नौ बजे राजा के किले से शुरू होगी। इसमें एक दर्जन से ज्यादा झांकियां होंगी। आयोजकों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कार्यक्रम संयोजक सौरभ राठौर ने रविवार को जेल चौराहा स्थित मां वैष्णो प्रॉपर्टी ऑफिस में प्रेसवार्ता कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैबिनेट मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह मुख्य अतिथि होंगे। महिपाल सिंह मकराना, विक्रांत ठाकुर प्रसाद और राहुल ठाकुर भी इसमें शामिल हो सकते हैं। महाराजा तेज सिंह के योगदान को लोगों तक पहुंचाने के लिए सौरभ राठौर ने सभी से शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की। तैयारियों में शिवम चौहान, चंदन चौहान, उत्तम भदौरिया, प्रसून पाल, शिवम राठौड़, राजा, सोनू दीक्षित, भोले चौहान, अभि राठौर, अंकित चौहान, विनीत राठौर, सूरज चौहान, मोनू चौहान, बृजेश चौहान, विवेक राठौर, राहुल यादव, राहुल जादौन, अजय राठौर और सागर यादव आदि लोग लगे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User